आज के समय में गलत खानपान और लाइफस्टाइल के कारण लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काफी तेजी से बढ़ रही और गंभीर बीमारी के चपेट में आ रहे हैं।
हालांकि, इस खतरनाक बीमारी से बचने के लिए कुछ उपाय भी बताए गए हैं जिसे आप सही तरीके से करते हैं तो आपको स्वास्थ्य हानि नहीं होगी।
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, घर पर बनी एक लाल चटनी भी आपके बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकती है और पूरी तरह से सेफ रख सकती है।
सबसे पहले आपको यह बताते हैं कि इसे घर पर आसानी से कैसे बनाएं? इसे बनाने के लिए साबुत लाल मिर्च, काली मिर्च और लहसुन लें।
साबुत लाल मिर्च, काली मिर्च और लहसुन को हल्का सा पानी में मिलाकर अच्छी तरह से मिक्सर ग्राइंडर में पतला करके पीस लें।
यदि आप टेस्ट में बेस्ट चटनी बनाना चाहते हैं तो इसमें ऊपर से थोड़ा धनिया का पत्ता मिला सकते हैं, जो आपकी चटनी में टेस्ट को दोगुना कर देगा।
उसके बाद उस लाल चटनी में हल्का सा नमक मिलाएं। ये काफी लोगों को खाना बेहद ही पसंद है। इसके सेवन से आपका बैड कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।