अधिकतर लोग तोंद निकलने के शिकार होते है। तोंद निकलने के साथ ही शरीर में अन्य समस्याएं होने लगती हैं।
40 की उम्र के बाद तोंद निकलने की अधिक संभावना होती है क्योंकि उस दौरान व्यक्ति अधिक बैठते है जिसके कारण तोंद निकल जाता है।
तोंद निकलना एक आम समस्या है। इसको आसानी से कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करना होगा।
40 के बाद आप अपनी डाइट में हाई प्रोटीन वाली चीजों को शामिल करें। हाई प्रोटीन वाली चीजों को खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, जो तोंद कम करने में सहायक होता है।
अगर आप दिनभर में जिनती कैलोरी बर्न करें उतनी ही तेजी से आपका तोंद अंदर होने लगता है। कैलोरी बर्न करने के लिए जिम में पसीना बहाएं।
शराब में प्रचुर मात्रा में कैलोरीज पाया जाता है, जो तोंद निकलता है इसलिए भूलकर भी शराब का सेवन न करें। शराब का सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है।
अधिक मात्रा में चीनी खाने से फैट बढ़ता है इसलिए डाइट में चीनी का कम से कम इस्तेमाल करें। चीनी शरीर में तेजी से फैट बढ़ता है।
40 के बाद तोंद को कम करने के लिए आपको लाइफस्टाइल में बदलाव करना होगा। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़़े रहें naidunia.com के साथ