खराब जीवनशैली के कारण बालों के टूटने की समस्या बढ़ते जा रही है। ऐसे में अगर आप आंवला के साथ इस चीज को मिलाकर बालों पर लगाते हैं, तो इससे आपके बाल मजबूत हो सकते हैं।
आंवला आपके बालों को जड़ से मजबूत, घने और चमकदार बनाने में सहायक है। आइए जानते हैं, इसे इस्तेमाल कैस किया जाता है।
शिकाकाई बालों में जमा गंदगी को साफ करने में मददगार है। साथ ही, इसे आंवाल के साथ मिलाकर लगाने से बालों को मजबूत और चमकदार बना सकते हैं।
आंवला और शिकाकाई को इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच आंवला पाउडर, 2 शिकाकाई पाउडर और एलोवेरा जेल को मिलाएं।
इसे मिलाकर पेस्ट तैयार करें, इसके बाद बालों पर लगाएं और 20-25 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।
अगर आप अपने बालों पर आंवला और शिकाकाई को इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसे हफ्ते में 2-3 बार लगा सकते हैं।
अगर आपको आंवला और शिकाकाई से किसी तरह की समस्या या परेशानी हो रही है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com