दिवाली पर बढ़े कोलेस्ट्रॉल को ऐसे करें कंट्रोल


By Prakhar Pandey12, Nov 2023 05:08 PMnaidunia.com

कोलेस्ट्रॉल की समस्या

त्योहारों के दौरान खानपान में लापरवाही के चलते कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने की समस्या भी हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे बैड कोलेस्ट्रॉल को त्योहारों के दौरान बढ़ने से कैसे रोका जा सकता है।

अनहेल्दी खानपान

त्योहारों के समय लोगों की जीवनशैली और आदतों में तली भुनी और मीठी चीजों का सेवन बढ़ जाता है। जिसके चलते पाचन और दिल पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

खराब कोलेस्ट्रॉल

बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने पर हार्ट अटैक का खतरा भी रहता हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने पर थकान, चक्कर आना, सांस फूलना, वजन बढ़ना और पैर सुन्न होने जैसे तमाम लक्षण दिखाई देते है।

करें परहेज

बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले अपने खानपान में मिठाइयों और अन्य तली भुनी चीजों के सेवन से परहेज शुरु कर दें। अधिक सेवन आपको गंभीर समस्याओं की तरफ पहुंचा सकता है।

अलसी के बीज

अलसी के बीजों में ओमेगा-3 और फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। पेट भरा होने पर आप अधिक मिठाईया और अन्य चीजें नहीं खा पाएंगे और स्वस्थ रहेंगे।

लहसुन

लहसुन को खाली पेट खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। लहसुन की एक कली भी सुबह में खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहेगा। हालांकि, अधिक लहसुन का सेवन भी आपकी शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

मेथी दाना

औषधीय गुणों से भरपूर मेथी न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल बल्कि एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी डायबिटीज भी होती है। मेथी के पानी का सुबह खाली पेट सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम रखने में मदद मिलती हैं।

दालचीनी

दालचीनी को पीसकर रोजाना 1 चुटकी सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अधिक मात्रा में दालचीनी का सेवन भी नहीं करना चाहिए। कोलेस्ट्रॉल की समस्या में डॉक्टर से जरूर परामर्श कर लें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हार्ट अटैक से बचाव के लिए डाइट में शामिल करें चीजें