सिर में रूसी होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि स्कैल्प ड्राई होना, फंगल इंफेक्शन और ज्यादा केमिकल वाली चीजें इस्तेमाल करना। ऐसे में आज हम रूसी को कम करने के लिए घरेलू उपाय बताएंगे-
दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो स्कैल्प को पोषण देने में मददगार है। साथ ही, रूसी की समस्या को कम करने में कारगर है।
अगर आप इस घरेलू उपाय को फॉलो करते हैं, तो इससे रूसी कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, बालों को मजबूती भी मिलती है।
रूसी को कम करने के लिए 2-3 चम्मच ताजा दही लें, इसके बाद सिर पर लगाएं, करीब 20-30 मिनट इंतजार करें और कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें।
इस उपाय को हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। इससे रूसी की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।
दही को सिर पर लगाते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। कभी भी बासी या नमक वाली दही का इस्तेमाल करने से बचें और बालों को ठीक ढंग से धोएं।
अगर आपको दही से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com