शरीर में गर्मी बढ़ने पर क्या खाना चाहिए?


By Lakshita Negi25, Mar 2025 04:00 PMnaidunia.com

गर्मियों में शरीर का टेंपरेचर बढ़ जाना बहुत आम दिक्कत है, इससे घबराहट, बेचैनी और स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। लेकिन सही खानपान से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। कुछ फूड्स को खाने से शरीर का टेंपरेचर बैलेंस में रह सकता है और आप फ्रेश फील कर सकते हैं। आइए जानें ऐसे फूड्स जो शरीर की एक्स्ट्रा गर्मी को कम करने में मदद कर सकते हैं। 

नारियल पानी

नारियल पानी पीने से शरीर को ठंडा रखने का एक आसान और नेचुरल तरीका है। यह शरीर को हाइड्रेट करता है और इंस्टेंट रिलैक्स करता है।

खीरा

खीरे में 90% से ज्यादा पानी मौजूद होता है, जो शरीर को ठंडा रखता है। इसको सलाद में या इसका पानी भी पिया जा सकता है। 

तरबूज

तरबूज न सिर्फ टेस्टी होता है, बल्कि यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करके ठंडक भी देता है। गर्मियों में इसको खाने से शरीर हाइड्रेटेड और ठंडा रहता है।

पुदीना

पुदीना एक नेचुरली ठंडक पहुंचाने वाला हर्ब है। इसे पानी में मिक्स करके पिएं या इसकी चटनी बनाकर खाएं।

दही

दही खाने से पेट को ठंडक मिलती है और डाइजेशन अच्छा होता है। इसे लस्सी या रायता बनाकर खाने से गर्मी में राहत मिलती है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

गर्मियों में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी और धनिया खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। इनका सेवन करने से पेट और हेल्थ अच्छा रहता है।

गर्मियों में अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए इन चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें

Weight Loss के लिए शहद और लौंग की चाय ऐसे बनाएं