सर्दी के मौसम में तापमान के कारण जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि सर्दियों में जोड़ों का दर्द ठीक रखने के लिए क्या करना चाहिए?
सर्दियों में जोड़ों का दर्द ठीक रखने के लिए घरेलू उपायों का सहारा लेना चाहिए। ये उपाय करने से जोड़ों का दर्द नहीं बढ़ेगा।
अगर आपके जोड़ों के दर्द से परेशान रहते है, तो सर्दियों रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए। एक्सरसाइज करने से मांसपेशियां ठीक रहती है।
सर्दियों में जोड़ों के दर्द वाले मरीजों को अदरक वाली चाय का सेवन करना चाहिए। अदरक चाय सुबह-शाम 1 कप पीना चाहिए।
जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए नीलगिरी का तेल भी लगाया जा सकता है। यह तेल बेहद ही फायदेमंद माना जाता है।
जोड़ों के दर्द वालों को सर्दियों में गर्म कपड़े पहने चाहिए। साथ ही, इस बात का भी ध्यान चाहिए कि कपड़ा ज्यादा टाइट न हो।
इन छोटे-छोटे उपायों से जोड़ों के दर्द को कम कर सकते है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ