डिलीवरी के बाद मोटापा कैसे घटाएं?


By Arbaaj09, Dec 2024 12:10 PMnaidunia.com

डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर का वजन अचानक से बढ़ जाता है। इसी घटाने के लिए महिलाएं तरह-तरह की चीजों का सहारा भी लेती है।

घर पर ही घटाएं मोटापा

डिलीवरी के बाद मोटापे को महिलाएं घर पर ही आसानी से कम कर सकती हैं। उसके लिए उनको डाइट में कुछ बदलाव करने की जरूरत पड़ेगी।

गुनगुना पानी पिएं

मोटापा कम करने के लिए महिलाएं दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें, क्योंकि गुनगुना पानी मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है।

सुबह-शाम ग्रीन टी

डिलीवरी के बाद मोटापा कम करने के लिए डाइट में ग्रीन टी शामिल करना चाहिए। आप रोजाना सुबह और शाम 1 कप ग्रीन टी पिएं।

फाइबर फूड्स खाएं

मोटापा कम करने के लिए जरूरी है कि आप डाइट में ज्यादा से ज्यादा फाइबर फूड्स शामिल करें। फाइबर कैलोरी बर्न करता है।

लौकी का जूस पिएं

लौकी बेहद ही फायदेमंद सब्जी होती है। अगर आप खाना पसंद नहीं करते है, तो इसका जूस पिएं। मोटापा कम करने के साथ ही, पेट भी दुरुस्त रहेगा।

तला-भूना न खाएं

हेल्दी डाइट के साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि तला-भूना न खाएं। अनहेल्दी चीजों का सेवन करने से मोटापा बढ़ता है। साथ ही, सेहत भी खराब होती है।

इन छोटे-छोटे बदलावों को करके मोटापा कम किया जा सकता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सर्दियों में बादाम भूनकर या भिगोकर खाएं?