चेहरे से झाइयों को कैसे कम करें?


By Ritesh Mishra26, Feb 2025 06:00 PMnaidunia.com

स्किन पर कई बार झाइयों की समस्या हो जाती है, जो चेहरे की खूबसूरती को कम कर सकती है। ऐसे में कई लोग इस समस्या से बचने के लिए तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।

झाइयों को जड़ से खत्म कैसे करें?

कई बार मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स से भी इस समस्या में राहत नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बताएंगे, जिससे आपको झाइयों से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

एलोवेरा जेल और हल्दी

रात को सोने से पहले स्किन को साफ करके उसपर एलोवेरा जेल में एक चुटकी हल्दी मिलाकर लगाने से झाइयों को कम करने में मदद मिलती है। इसे रोज रात को लगाएं और सुबह चेहरे को धो लें।

झाइयों को कम करने के लिए नींबू और शहद

नींबू में विटामिन सी और शहद में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो झाइयों को हल्का करते हैं। इसके लिए 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाकर झाइयों पर लगाएं। इसे 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

झाइयों कम करने के लिए कच्चा आलू

रात को सोने से पहले कच्चा आलू लगाने से त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद मिलती है। इसके लिए आलू के स्लाइस को झाइयों पर 5 मिनट रगड़ें और 10 मिनट बाद धो लें।

झाइयों के लिए हल्दी और दही

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन ब्राइट करता है। 1 चम्मच हल्दी में 2 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और 20 मिनट लगाकर धो लें। ऐसा हफ्ते में 2-3 बार करें।

झाइयों के लिए विटामिन ई

विटामिन ई त्वचा को रिपेयर करता है और दाग-धब्बे हल्का करता है। एक कैप्सूल काटकर उसका तेल झाइयों पर लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें। इससे कुछ ही दिनों में आपको रिजल्ट दिख जाएंगा।

इन उपायों को कर आप भी झाइयों को कम कर सकते हैं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

सुबह की इन आदतों से लौट आएगा खोया निखार