पेट की चर्बी को कम करना आसान नहीं होता है। लेकिन, रोजाना कुछ ऐसे काम हैं, जिन्हें करने से पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। आज हम इस लेख के जरिए जानेंगे, कि पेट में जमी जिद्दी चर्बी को कैसे कम कर सकते हैं?
सुबह उठते ही खाली पेट गुनगुना पानी-पीना काफी फायदेमंद होता है। इससे पेट में जमे चर्बी को घटाने में मदद मिलती है। आप इसमें नींबू और शहद मिलाकर पी सकते हैं।
योग करने से पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। वजन घटाने के लिए कपालभाति और अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में मदद मिलती है।
सुबह के समय आप क्रंचेस कर सकते हैं। इससे पेट का फैट जल्दी कम होता है। साथ ही आप 10 मिनट प्लैंक कर सकते हैं।
पेट को कम करने के लिए आप रोज सुबह वॉक या रनिंग कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना 30 मिनट तेज चलना और हल्की दौड़ लगाना मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, इससे कैलोरी बर्न होती है।
सुबह के समय हेल्दी ब्रेकफास्ट करना बेहद जरूरी है। जिसमें फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चीजें जैसे अंकुरित अनाज, दलिया और उबले अंडे लें सकते हैं।
अगर पेट की चर्बी को कम करना है तो आपको बाहर का खाना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए। जंक फूड में मौजूद वसा वजन बढ़ाने का काम करती हैं।
पेट की चर्बी को कम करने के लिए रात के समय हल्का भोजन करें। रात के समय पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे ये भोजन आसानी से नहीं पचता।
इसी तरह की हेल्थ से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com