इन तरीको से आसानी से घटाएं स्ट्रेच मार्क्स


By Akanksha Jain09, Mar 2023 01:04 PMnaidunia.com

स्ट्रेच मार्क्स

प्रेग्नेंसी या फिर मोटापे के कारण हुए बदलाव की वजह से शरीर के कई हिस्सों में स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं। स्ट्रेच मार्क्स आपकी बॉडी को कोई नुकसान तो नहीं देते लेकिन देखने में खराब लग

घरेलू नुस्खे

कई ऐसे घरेलु नुस्खे हैं जिनकी मदद से आप इन मार्क्स को कम कर सकते हैं।

विटामिन ई

विटामिन ई स्किन के लिए बहुत लाभदायक है। आपने स्ट्रेच मार्क्स पर 15-20 मिनट तक विटामिन ई के तेल से मसाज करें। इससे मार्क्स कम होने लगेंगे।

एलोवेरा

एलोवेरा भी आपके स्ट्रेच मार्क्स कम करने में मदद कर सकता है। एलोवेरा जेल को अपने मार्क्स पर 10 मिनट लगाए और फिर धो लें।

बादाम तेल और चीनी

एक चम्मच शक्कर के साथ कुछ बूंदे बादाम तेल की डालें और इसे मिक्स कर अपने मार्क्स पर नहाने के पहले लगाएं।

आलू

आलू के रस को निकालकर इसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाए, आप इसमें विटामिन ई का कैप्सूल और एलोवेरा भी मिक्स कर सकते हैं।

ऑयल मसाज

आप रोजाना किसी भी तेल से मसाज करके भी अपने स्ट्रेच मार्क्स कम कर सकते हैं। इसके लिए नारियल, बादाम, अरंडी का तेल बेस्ट होता है।

आत्मविश्वास

स्ट्रेच मार्क्स से आपके आत्मविश्वास में भी कमी आ सकती है, आप अपने मनपसंद कपड़े पहनने से भी कतराने लगते हैं। आप इन तरीकों को आजमा कर अपने फेवरेट कपड़े पहन सकते हैं।

हैल्थ से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.naidunia.com के साथ

Health Tips: गठिया के दर्द से हैं परेशान, इन घरेलू उपायों से जल्द मिलेगी राहत