चिंता और काम से दिमाग रहता है खराब, ऐसे मिलेगा तुरंत आराम


By Sahil09, Feb 2024 08:00 AMnaidunia.com

तनाव में रहना

काम के दबाव के चलते ज्यादातर लोग तनाव में रहते हैं। स्ट्रेस लेवल बढ़ने की वजह ऐसे लोगों को गुस्सा भी हद से ज्यादा आने लगता है।

दिमाग को रिलैक्स कैसे करें?

ब्रेन के शांत न रहने का बुरा असर सेहत और कार्य करने की क्षमता पर पड़ता है। दिमाग को रिलैक्स करने के लिए आप कुछ आसान टिप्स फॉलो कर सकते हैं।

गहरी सांस लें

मानसिक तौर पर सही न महसूस करने पर गहरी सांस लें। ऐसा करने के बाद तुरंत आपका मन शांत हो जाएगा और चिंता से भी कुछ समय के लिए छुटकारा मिलेगा।

योग करें

मेंटल हेल्थ के लिए योग को डेली रूटीन का हिस्सा बना लें। प्राणायाम और योगासन का अभ्यास करने से दिमाग को आसानी से रिलैक्स किया जा सकता है।

मेडिटेशन भी फायदेमंद

मानसिक स्वास्थ्य के लिए मेडिटेशन करना भी फायदेमंद है। स्ट्रेस की स्थिति से बाहर निकलने में सुबह के समय ध्यान करना असरदार साबित होता है।

गाने सुनकर मूड अच्छा करें

यदि आपका मूड अच्छा नहीं है तो ऐसे में अपने मनपसंद गाने सुनें। शायद आपको भरोसा नहीं होगा, लेकिन गाने सुनने से भी दिमाग को शांत करने में मदद मिलती है।

दौड़ने जरूर जाएं

सुबह के समय वॉकिंग या रनिंग करने से भी मेंटल हेल्थ को अनेक फायदे मिलते हैं। ऐसा करना दिमाग की सेहत के लिए काफी ज्यादा लाभकारी होता है।

मन में बोले ऐसे शब्द

ब्रेन पर एक अलग दबाव महसूस होने पर मन ही मन में कुछ सकारात्मक शब्द बोलें। इसके लिए आप ऑल इज वेल को भी बोल सकते हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

टहलने के दौरान नहीं करनी चाहिए ये गलतियां