सुबह के समय वॉक पर जाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। वहीं, शाम के समय खाना खाने के बाद टहलने से खाना पचाने में मदद मिलती है।
वॉकिंग के दौरान जानकारी के अभाव में ज्यादातर लोग कुछ गलतियां कर बैठते हैं। इसकी वजह से टहलने का कोई फायदा शरीर को नहीं मिल पाता है।
वॉक करने से पहले वार्म अप करना बेहद जरूरी है। खासकर सर्दियों के दिनों में वॉकिंग शुरू करने से पहले शरीर को एक्टिव करने के लिए कुछ एक्सरसाइज जरूर कर लें।
शरीर के पोस्चर को सही रखना आवश्यक होता है। कमर को झुका कर चलने से कमर दर्द की समस्या होने लगती है। इस वजह से टहलने के दौरान बॉडी पोस्चर का खास ध्यान रखना चाहिए।
कुछ लोग नियमित वॉक करते हैं, लेकिन एक रफ्तार में चलने का कोई खास फायदा नहीं मिलता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि कम गति में चलने की जगह वॉकिंग के दौरान थोड़ा तेज चलना फायदेमंद होता है।
वॉक पर जाने से पहले जूते कैरी करना बिल्कुल न भूलें। दरअसल, ढीले फुटवियर पहनने से टहलने के दौरान आपको काफी परेशानी हो सकती है।
पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स खाना हेल्दी रहने के लिए जरूरी है। अगर आप रोजाना वॉक पर जाते हैं तो एनर्जी देने वाली चीजों का सेवन करें, ताकि शरीर में कमजोरी महसूस न हो।
वॉकिंग के दौरान फोन पर बात करते हुए चलना भी सही नहीं होता है। ऐसा करने से आपको वॉकिंग का कोई खास फायदा नहीं मिलेगा।