लोग अक्सर अपने बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल से काफी ज्यादा हैरान और परेशान रहते हैं। इसके कारण कई सारी बीमारियां हो जाती हैं।
ऐसे में रोजाना कुछ चीजों को कच्चा खाना शुरू कर देंगे तो यह आपके बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल को आसानी से कम कर सकते हैं।
रात में सौंफ को पानी में भिगोने के बाद सुबह में इसे छानकर पी लें। इससे आपका कोलेस्ट्रॉल काफी हद तक कंट्रोल में रहेगा।
हल्दी या कच्ची हल्दी का सेवन आपके कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है। इसके अलावा दूध या गुनगुने पानी में हल्दी डालकर पिएं।
लहसुन शरीर के कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी ज्यादा मददगार साबित होता है। इसकी 2 से 3 कलियां रोज सुबह खाएं।
पाचन के लिए अदरक को काफी अच्छा माना गया है। इसे आप कच्चा या भूनकर खा सकते हैं, जो आपके कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है।
काफी अधिक मात्रा में विटामिन सी आंवला में पाया जाता है। यह हार्ट हेल्थ को सही करने का काम करता है। यह स्ट्रेस को भी कम करता है।
मेथी के पत्ते बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। आप उन्हें गमले में उगा सकते हैं।