Blackheads हटाने के लिए नारियल तेल के साथ लगाएं ये चीजें


By Ritesh Mishra10, Jan 2025 06:09 PMnaidunia.com

नारियल तेल सिर्फ बालों के लिए ही नहीं बल्कि आपकी स्किन के लिए भी कफी फायदेमंद है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वाचा के लिए भी फायदेमंद हैं।

नारियल तेल से ब्लैकहेड्स कैसे हटाए?

चेहरे से रूखापन हटाने के लिए नारियल तेल काफी फायदेमंद होता है। इसे रोजाना लगाने से त्वचा पर निखार आता है। चलिए जानते हैं नारियल तेल की मदद से चेहरे से ब्लैकहेड्स कैसे हटा सकते हैं?

नारियल तेल और बेकिंग सोडा

नारियल तेल में बेकिंग सोडा मिलाकर लगाने से ब्लैकहेड्स हटाने में मदद मिलती है। इसके लिए एक चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। अब इसका पेस्ट लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें, 5 मिनट बाद इस ठंडे पानी से धो लें।

नींबू का रस और नारियल तेल

नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग प्रॉपर्टी पाई जाती है, जो त्वाचा को टोन कर ब्लैकहेड्स हटाने में मदद करती हैं। इसके लिेए एक चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच नींबू मिलाकर लगाएं। इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

हल्दी और नारियल तेल

चेहरे से ब्लैकहेड्स हटाने के लिए हल्दी और नारियल तेल काफी फायदेमंद है। इसके लिए एक चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच हल्दी लेकर आपस में मिला लें। फिर इसे चहरे पर लगाकर 10 मिनट बाद फेस वॉश करें।

चीनी और नारियल तेल

चीनी एक नेचुरल स्क्रब की तरह काम करता है। यह ब्लैकहेड्स हटाने के लिए बेहतरीन है। इसके लिए दो चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच चीनी मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करके 3 मिनट बाद फेश वॉश कर लें।

फ़िटकरी पाउडर और नारियल तेल

चेहरे से ब्लैकहेड्स हटाने के लिए फिटकरी पाउडर और नारियल तेल का इस्तमाल कर सकते हैं। इसके लिए दो चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच फ़िटकरी पाउडर मिलाएं। अब इस मिश्रण को 5 मिनट तक हल्ते हाथों से रगड़े। फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। आप इसके लिए विशेषज्ञों की सलाह ले सकते हैं।

इसी तरह की लाइफस्टाइल से जड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

नेचुरल और मॉइस्चराइजिंग हैंड वॉश घर पर ऐसे बनाएं