छाती में जमा हुआ कफ कैसे निकाले?


By Ram Janam Chauhan02, Mar 2025 11:16 AMnaidunia.com

सर्दी और खांसी होने पर छाती में कफ जम सकता है। ऐसे में कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। इसलिए, आप इस समस्या से छुटकारे के लिए इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।

कफ से राहत के लिए प्राणायाम करें

फेफड़ों को मजबूत करने और कफ से राहत के लिए रोजाना अनुलोम-विलोम और कपालभाति कर सकते हैं।

हर्बल चाय का सेवन करें

छाती में जमे कफ को कम करने के लिए हर्बल चाय का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। साथ ही, इसमें अदरक, तुलसी और शहद मिला सकते हैं।

कफ से राहत के लिए भाप लें

अगर आप गर्म पानी का भाप लेते हैं, तो छाती और गले में जमे कफ को कम करने और बाहर निकालने में सहायता मिल सकती है।

लहसुन तेल से मालिश करें

छाती में जमे कफ से जल्द राहत के लिए सरसों तेल में लहसुन को गर्म करें। इसके बाद छाती पर इस तेल से मालिश करें।

कफ से राहत के लिए गरारा करें

अगर आप गुनगुने पानी में नमक मिलाकर गरारा करते हैं, तो गले में जमे बलगम को कम करने और संक्रमण से राहत मिल सकती है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको कफ से जुड़ी समस्या कई दिनों है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

पुरुषों के लिए वरदान से कम नहीं है यह 1 चीज, शरीर को करेगी चार्ज