जिस तरह खूबसूरत दिखने के लिए चेहरे पर चमक होना जरूरी है, ठीक उसी प्रकार होठों पर खूबसूरती के लिए उसकी एक समान रंगत जरूरी है। कई बार लोग होठों के ऊपर और आस-पास के एरिया के कालेपन की समस्या से परेशान हो जाते हैं।
होंठों के कोने पर होने वाले कालेपन से हर कोई परेशान रहता है और इससे छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन, इन सब के बाद भी कई बार कोई फर्क नहीं दिखता है।
ऐसे में आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे आसान घरेलू उपाय बताएंगे, जिससे आपके काले होठों की समस्या ठीक होने लगेगी। साथ ही इससे होठों की रंगत पहले जैसी गुलाबी होने लगेगा।
होंठों को प्राकृतिक रूप से गुलाबी बनाने के लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए 1 चम्मच में दही में 1 चम्मच बेसन एक चुटकी हल्दी मिलाएं। अब इसे होंठों पर 5 मिनट तक स्क्रब करें, फिर होंठों को ठंडे पानी से धो लें।
नींबू में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती है, जो कालेपन को हल्का करती है। शहद होंठों को नमी प्रदान करने और उन्हें कोमल बनाने में मदद करता है। इसके लिए आप 1 चम्मच नींबू के रस में 1/2 चम्मच शहद मिलाएं और रातभर होंठों पर लगाएं।
होंठों के कोने का कालापन दूर करने के लिए एलोवेरा एक बेस्ट ऑप्शन है, इससे होंठों को रिपेयर करने में मदद मिलती है। इसके लिए एलोवेरा जेल होंठों पर लगाकर 20 मिनट छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से धो लें।
होंठों के कोने का कालापन दूर करने के लिए नारियल और बादाम तेल फायदेमंद है। इसके लिए रोजाना रात को किसी भी एक तेल से होंठों की हल्की मसाज करें। इसे रात भर होठों पर लगा छोड़ दें।
इन उपायों से आप भी अपने होंठों को गुलाबी बना सकते हैं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com