योगासन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इन्हीं में से एक त्रिकोणासन है, जिससे करने से शरीर को अद्भुत फायदे मिलते हैं।
पैरों के बल जमीन पर खड़े हो जाएं, लेकिन पैरों के बीच में 2 फिट की दूर रखें फिर दाएं हाथ को ऊपर उठाकर कान के पास लाएं। इसके साथ ही बाएं पैर को बाहर की ओर मोड़ें। अब अपनी सांस को बाहर की ओर छोड़ते हुए कमर को बाईं ओर झुकाएं। इस मुद्रा में करीब 30 सेकंड तक रहें।
अगर आप मांसपेशियों को मजबूत रखना चाहते हैं, तो रोजाना त्रिकोणासन करना चाहिए। इस आसन को करने से मांसपेशियां मजबूत होती है।
त्रिकोणासन करने से पाचन पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। त्रिकोणासन के कारण पाचन से जुड़ी समस्याएं कम होने लगती है।
अगर आप दिनभर तनाव से जूझते हैं, तो रोजाना कुछ समय त्रिकोणासन करना चाहिए। इसे करने से मानसिक शांति और तनाव कम होता है।
जिन लोगों के कमर में दर्द रहता है उनके लिए भी त्रिकोणासन फायदेमंद साबित हो सकता है। नियमित रूप से त्रिकोणासन करने से कमर दर्द से छुटकारा मिल सकता है।
त्रिकोणासन करने से स्किन को भी लाभ मिलता है। खासकर, त्रिकोणासन करने से चेहरे की निखार बढ़ने लगता है।
त्रिकोणासन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ