त्वचा से जमी हुई गंदगी कैसे निकालें?


By Ram Janam Chauhan05, May 2025 12:50 PMnaidunia.com

गर्मियों में पसीना आने और प्रदूषण के कारण चेहरे पर गंदगी जमा हो सकती है। ऐसे में इसे साफ करने के लिए इन उपायों को अपना सकते हैं-

शहद से करें चेहरा साफ

शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा पर जमी जिद्दी गंदगी को साफ करने में मददगार हो सकता है।

शहद कैसे करें इस्तेमाल

शहद को पानी में मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और कुछ देर बाद गुनगुने पानी से साफ कर लें।

दूध करे त्वचा साफ

दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो डेड स्किन सेल्स को बाहर निकालने में मददगार साबित हो सकता है।

दूध कैसे करें इस्तेमाल

इसे इस्तेमाल करने के लिए कच्चे दूध को चेहरे पर लगाएं और करीब 10-15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।

खीरा बनाए त्वचा ग्लोइंग

खीरे में मौजूद पानी चेहरे को ठंडा रखने में मदद करता है। साथ ही, इससे चेहरा ग्लोइंग भी होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए खीरे का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद पानी से साफ करें।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको बताए गए नुस्खों से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

हरी मिर्च का अचार घर पर झटपट बनाएं