हिंदू धर्म में कपूर का प्रयोग पूजा-पाठ में किया जाता है, जिसका विशेष महत्व है। आइए जानते हैं कि कपूर से भयंकर नजर कैसे दूर करें-
परिवार में किसी व्यक्ति को बुरी नजर लगी है तो हाथ में पांच कपूर ले और उस व्यक्ति के सिर पर सात बार घुमाएं। इसके बाद घर के बाहर जाकर कपूर को जला दें। ऐसा करने से नजर दोष दूर होता है।
अगर कपूर से नजर उतारते हैं तो शुभ समय या दिन का चुनाव करना बेहद जरूरी होता है। नजर मंगलवार या रविवार के दिन उतारना ज्यादा शुभ माना जाता है।
किसी व्यक्ति की नजर उतारते हैं तो इस पर किसी तीसरे इंसान की नजर नहीं पड़नी चाहिए। इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तो शाम के समय में कपूर को जलाएं और पूरे घर में घूमाएं। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
शाम के समय कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है और परिवार के लोगों का तनाव भी कम होता है।
माना जाता है कि घर में कपूर जलाने से परिवार में खुशहाली बनी रहती है और इससे सुख-शांति का वास भी होता है।
कपूर से भयंकर नजर ऐसे दूर करें। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM