मौनी अमावस्या के दिन इन दो काम को करने से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। इस अमावस्या को हिन्दू धर्म में शुभ और पवित्र माना जाता है।
इस बार मौनी अमावस्या माघ महीने की बुधवार तारीख के 29 जनवरी 2025 को है। इस दिन जरूर ये दो करना चाहिए।
मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान करना शुभ और पवित्र माना जाता है। ऐसा करने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त हो सकती है।
अगर आप मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान करते हैं, तो इससे आपके पापों का अंत होता है। साथ ही, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
मौनी अमावस्या के दिन जरूरतमंदों को दान करने से आपके सभी मुरादें पूरी हो सकती है। साथ ही, आपके जीवन से परेशानियों का अंत होता है ।
मौनी अमावस्या के दिन तिल, आटा, गुड़, कपड़े, तेल और अनाज का दान कर सकते हैं। साथ ही, गरीब लोगों की मदद भी करें।
मौनी अमावस्या के दिन भगवान विष्णु और भोलेनाथ की पूजा करना शुभ फल दे सकता है। इसके अलावा ॐ नमो भगवते वासुदेवाय और ॐ नमः शिवाय मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com