सर्दियों के मौसम में ऊनी कपड़ों से रोएं निकलने से उसकी खूबसूरती खराब हो जाती है। आज हम इस लेख के जरिए जानेंगे कि कैसे उन्हें घर पर ही हटाया जा सकता है?
टेप की मदद से ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने में मदद मिलती है। इसके लिए आप मोटी टेप के बेलन से चिपका दें, फिर बेलन को ऊनी कपड़ों वाली जगह पर चलाएं। इससे रोए चिपक कर निकल जाते हैं।
ऊनी कपड़ों से रोए हटाने के लिए आप सबसे पहले बारीक कंघी लें, फिर इसे ऊनी कपड़ों पर चलाएं। इससे रोएं निकल जाते हैं।
ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने के लिए शेविंग रेजर का इस्तेमाल करें। इसे अपने स्वेटर पर हल्के हाथों से चलाएं। इससे रोएं आसानी से निकल जाते हैं।
ऊनी कपड़ों को धोते समय उसमें एक ढक्कन सफेद का सिरका डालें। इससे रोएं आसानी से हट जाते हैं।
ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने के लिए आप प्यूमिक स्टोन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए प्यूमिक स्टोन को कपड़ों पर धीरे-धीरे रगड़े। इससे रोएं निकल जाते हैं।
अगर आप चाहते हैं कि आपके ऊनी कपड़ों पर रोएं न पड़े तो उसे मशीन वॉश करने की जगह हाथों से धोएं।
ऊनी कपड़ों को हमेशा उल्टा करके धोएं, इन्हें सीधा करके धोने से रोएं बनते हैं। साथ ही इन्हें सिंथेटिक कपड़ों से अलग धोएं।
इस तरह आप भी ऊनी कपड़ों से रोएं हटा सकते हैं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com