कपूर से वैवाहिक जीवन के मनमुटाव कैसे दूर करें?


By Ayushi Singh26, Feb 2025 08:00 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के समय कपूर का प्रयोग किया जाता है और इसके उपाय से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं कि कपूर से वैवाहिक जीवन के मनमुटाव कैसे दूर करें-

तकिए के नीचे रखें

अगर वैवाहिक जीवन में सुख-शांति पाना चाहते हैं तो कपूर को तकिए के नीचे रखें और अगली सुबह उस कपूर को जला कर पानी में बहा दें।

कपूर जलाएं

रोजाना सुबह-शाम घी में कपूर भिगोकर जलाएं और पूरे घर में धुमाएं। ऐसा करने से वातावरण शुद्ध होता है और शांति बनी रहती है।

बेडरूम में रखें

वैवाहिक जीवन में तनाव को दूर करना चाहते हैं तो सिरहाने के पास चांदी के बर्तन में कपूर को रखें। इससे दांपत्य जीवन में शांति बनी रहती है।

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

रोजाना दीपक में कपूर डालकर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पानी में कपूर डालकर नहाएं

रोजाना नहाने के पानी में कपूर डालकर नहाएं। ऐसा करने से पारिवारिक क्लेश दूर होते हैं और मानसिक शांति मिलती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

ऐसे कपूर से वैवाहिक जीवन के मनमुटाव दूर करें। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

करियर में सफलता के लिए तरसते हैं इस तारीख में जन्मे लोग