अक्सर देखा जाता हैं कि सर्दी होने पर लोगों के छाती में बलगम जम जाता है, जिसके कारण सांस लेने में दिक्कत होती है। इसके साथ ही, नींद भी नहीं आती है।
छाती में जमे बलगम को बाहर निकालने के लिए कुछ घरेलू उपायों का सहारा लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि छाती में जमे बलगम को कैसे बाहर निकाले?
छाती में बलगम जमने पर गुनगुना पानी पीना चाहिए। हल्का गुनगुना पानी पीने से बलगम छाती से बाहर निकलती है।
छाती की बलगम को निकालने के लिए गहरी सांस लें और 2-4 सेकंड तक रोक दें और फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ें। ऐसा कई बार करने से आराम मिलेगा।
छाती में बलगम जमने पर सोते समय सिर को ऊंचा रखना चाहिए। इसके लिए आप मोटे तकिए का इस्तेमाल करें, ताकि सिर ऊंचा रहें।
बलगम को निकालने के लिए भाप लेना चाहिए। गर्म पानी की मदद से भाप लेने पर छाती में जमे बलगम दूर हो सकती है।
इन तरीकों से छाती की बलगम को बाहर निकाल सकते है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ