चश्मा लगाने से चेहरे पर निशान हो गया है, तो अपनाएं ये नुस्खे


By Arbaaj27, Feb 2025 12:52 PMnaidunia.com

नाक की दोनों तरफ चश्मे का निशान हटाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए। आइए आसान और असरदार नुस्खे जानते हैं।

चश्मे का निशान

आमतौर पर देखा जाता हैं कि जो लोग चश्मा लगाते हैं उनके नाक की दोनों तरह निशान पड़ जाता है। लगातार चश्मा पहनने वाले लोगों को यह निशान ज्यादा पड़ते हैं।

नींबू का घरेलू उपाय

चश्मे का निशान हटाने के लिए नींबू का रस निशान वाली जगह पर कॉटन की मदद से लगाएं और 20 मिनट तक के लिए छोड़ दें। ऐसा हर एक दिन छोड़कर करें।

आलू का घरेलू उपाय

चश्मे का निशान कम करने के लिए उबले आलू को कद्दूकस करें और रस निकलें। अब इस रस को प्रभावित हिस्से पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़े दें फिर साफ पानी से धोएं।

एलोवेरा का घरेलू उपाय

चश्मे के निशान दूर करने के लिए रोज रात को सोने से पहले कॉटन की मदद से निशान वाली जगह पर एलोवेरा जेल से मसाज करें और सुबह उठकर पानी से धोएं।

गुलाब जल का घरेलू उपाय

चश्मे के निशान से छुटकारा पाने के लिए गुलाब जल भी लगाया जा सकता है। रात को सोने से पहले कॉटन की मदद से गुलाब का जल लगाएं और सुबह सादे पानी से चेहरा साफ करें।

संतरे का घरेलू उपाय

संतरे की मदद से भी चश्मे के निशान को दूर किया जा सकता है। इसके लिए प्रभावित हिस्से पर संतरे के छिलके को रगड़ें और 20 मिनट बाद पानी से साफ करें।

इन उपायों की मदद से चश्में के निशान को दूर किया जा सकता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रात को ग्लिसरीन लगाकर सोने से क्या होता है?