दांतों में जमे जिद्दी प्लाक को ऐसे हटाएं


By Ritesh Mishra24, Dec 2024 04:33 PMnaidunia.com

खराब खान-पान और दांतों की ठीक से देखभाल न करने पर दांतों में प्लाक की समस्या होती है। अगर इसपर समय रहते ध्यान न दिया जाएं, तो यह समस्या बढ़ सकती है।

दांतों में जमा प्लाक

दांतों में जमे प्लाक के कारण कई बार मुंह से बदबू और झनझनाहट जैसी परेशानियां होती हैं। चलिए जानते हैं कि दांतों में जमे जिद्दी प्लाक को कैसे हटाएं?

नमक और बेकिंग सोडा

1 चुटकी बेकिंग सोडा में एक चुटकी नमक को मिलाएं। इसे टूथब्रश पर लगाकर धीरे-धीरे प्लाक को साफ करें। इसे रोजाना करने से धीरे-धीरे जमा प्लाक हलका होकर हटने लगता है।

नारियल का तेल

एक चम्मच नारियल तेल को मुंह में डालें और 10-15 मिनट कुल्ला करें। इसके बाद कुल्ला कर सामान्य पानी से मुंह धो लें। इससे बैक्टीरिया को हटाने में मदद मिलती है।

सेब का सिरका

एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिलाकर उससे कुल्ला करें। ऐसा हफ्ते में 3 बार करें। इसमें मौजूद एसिड प्लाक को हटाने में मदद करता है।

ऑरेंज पील

संतरे के छिलके को दांतों से रगड़ें। इसके छिलके में विटामिन सी होता है, जो बैक्टीरिया को मारता है। ऐसा करने से प्लाक धीरे-धीरे कम होने लगता है।

एलोवेरा और ग्लिसरीन

एक चम्मच एलोवेरा जेल और ग्लिसरीन को मिक्स कर दाँतों पर रगड़े। इससे बैक्टीरिया को मारने और प्लाक को हटाने में मदद मिलती है।

हल्दी पाउडर

हल्दी की मदद से दांतों के मसूड़ों को हल्का करने में मदद मिलता है। इसके लिए हल्दी पाउडर से रोजाना मसूड़ों को हल्के हाथों से रगड़ें, यह दांतों की सफाई और मसूड़ों की सूजन को कम करता है।

इन उपायों को रोजाना कर आप भी दांतों के प्लाक से छुटकारा पा सकती हैं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

नाक हो रही है जाम, करें 3 घरेलू उपाय