गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में टैनिंग की समस्या होना आम है। टैनिंग होने से खूबसूरती कम हो जाती है, इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं।
अगर आप भी गर्मियों के मौसम में टैनिंग की समस्या जूझ रहे हैं, तो आज हम इस लेख में आपको ग्लिसरीन और शहद से टैन हटाने के तरीके को बताएंगे, जिससे टैन खत्म हो जाएगा और चेहरे पर निखार आएगा।
ग्लिसरीन और शहद से टैन हटाने में मदद मिलती है। शहद स्किन को मॉइस्चराइज करता है और ग्लिसरीन से स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद मिलता है।
ग्लिसरीन में मॉइस्चराइजिंग तत्व रोम छिद्रों को बंद करने में मदद करते है, जबकि शहद चेहरे को निखारता है।
इसके लिए आपको 1 चम्मच ग्लिसरीन और 1 चम्मच शहद चाहिए। दोनों को अच्छे से मिलाकर चेहरे पर 30 मिनट तक लगाएं। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
इस फेस पैक को आप सप्ताह में 2 बार लगा सकते हैं। इससे स्किन पर निखार आता है और टैनिंग दूर होती है।
इस फेस पैक को लगाने से दाग-धब्बे की समस्या कम होती है। साथ ही यह चेहरे पर पिंपल्स को आने से भी रोकता है।
ग्लिसरीन और शहद से सन टैन कैसे हटाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी इसी तरह की खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com