वास्तु शास्त्र में घर से संबंधित नियम बताए गए है,जिसका व्यक्ति को पालन करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। आइए जानते हैं कि सीढ़ी का वास्तु दोष कैसे दूर करें-
अगर घर में वास्तु दोष को दूर करना है, तो सीढ़ी के नीचे गलती से भी जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए। इससे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
अगर सीढ़ी का वास्तु दोष दूर करना चाहते हैं,तो रोजाना सीढ़ी के नीचे कपूर जलाएं। ऐसा करने से वास्तु दोष समाप्त होता है।
सीढ़ी बनवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि कभी-भी घुमावदार सीढ़ी नहीं बनवाना चाहिए। इससे जीवन में परेशानियां आती है।
कभी-भी सीढ़ी के नीचे शौचालय नहीं बनवाना चाहिए। इससे घर-परिवार में अशांति आती है और लड़ाई-झगड़े बढ़ते हैं।
गलती से भी सीढ़ी के नीचे मंदिर नहीं बनवाना चाहिए। इससे देवी-देवता नाराज होते हैं और कृपा भी नहीं बरसाते हैं।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
इस प्रकार सीढ़ी का वास्तु दोष दूर कर सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM