किचन की इन चीजों से कम होंगे चेहरे के अनचाहे बाल


By Sahil25, Jul 2023 10:00 AMnaidunia.com

चेहरा

चेहरे की सुंदरता को सभी अच्छे से ध्यान रखते हैं। विशेषकर महिलाएं अपने चेहरे की देखभाल के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स को प्रयोग करती हैं।

हेयर रिमूवल प्रोडक्ट

चेहरे के अनचाहे बालों से परेशान होकर ज्यादातर लोग हेयर रिमूवल प्रोडक्ट का प्रयोग करते हैं। इसके बावजूद भी इनसे छुटकारा पाना आसान नहीं होता है।

घरेलू उपाय

अगर आप चेहरे के अनचाहे बालों से परेशान हो गए हैं तो आज आपको कुछ घरेलू उपाय के जरिए इन्हें हटाने की जानकारी दे रहे हैं।

पपीता-शहद

पपीता और शहद को मैश करके आप अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। इसे थोड़े समय तक चेहरे पर लगाने के बाद रगड़कर हटाएं।

चीनी और नींबू

फेस के अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप चीनी और नींबू के मिश्रण का प्रयोग भी कर सकते हैं। इसे फेस पर अप्लाई करने के बाद स्क्रब जरूर करें।

चावल का आटा

फेस हेयर पर चावल का आटा लगाना भी आपके लिए फायदेमंद होगा। इसे तैयार करते समय थोड़ा गुलाब जल भी डाला जा सकता है। इस पेस्ट को आप चेहरे पर अप्लाई करें।

दही और बेसन

दही और बेसन दोनों का मिक्सचर अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाने में सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इसके लिए आपको दही में बेसन के पेस्ट को मिक्स करना होगा। बाद में इसे फेस पर अप्लाई करें।

हल्दी और दूध

चेहरे के बालों को हटाने के लिए दूध और हल्दी की मदद भी ली जा सकती है। पेस्ट तैयार करने के लिए दो तीन चम्मच दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाएं। मिक्सचर को 15 मिनट तक फेस पर लगा रहने दें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

खर्राटे दूर करने के लिए रामबाण हैं ये योगासन