घर से वास्तु दोष को दूर करने के लिए आप इन आसान उपाय को कर सकते हैं। आइए इन उपाय के बारे में जानते हैं।
घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह लगाए इससे वास्तु दोष दूर होता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती हैं।
वास्तु के अनुसार घर में घोड़े का नाल लगाना शुभ माना जाता हैं। मान्यताओं के अनुसार काले घोड़े की नाल लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में वास्तु दोष है तो उसको दूर करने के लिए घर के उत्तर- पूर्व दिशा में कलश स्थापित करें।
घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर अशोक का पेड़ लगाने से वास्तु दोष दूर होगा साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का घर में कभी भी वास नही होगा।
घर में अगर वास्तु दोष है तो उसको दूर करने का सबसे आसान उपाय है कि घर के आंगन में तुलसी का पौधा जरूर लगाए।
मान्यताओं के अनुसार वास्तु दोष दूर करने के लिए घर के मंदिर में रोजाना देसी घी के दीपक जलाना चाहिए।