हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत रखने का विशेष महत्व है। इस दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही, सारी मनोकामनाएं भी पूरी होती है। आइए जानते हैं कि एकादशी व्रत पहली बार कैसे शुरू करें-
एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर गंगा नदी या घर के नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए।
इस दिन स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहना चाहिए और व्रत का संकल्प लें। इस दिन किसी प्रकार के पुराने कपड़े नहीं पहना चाहिए।
इसके बाद घर के मंदिर में जाकर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और श्रीकृष्ण के दामोदर स्वरूप का विधि विधान से पूजन करें।
अगर इस व्रत को पहली बार कर रहे हैं, तो चैत्र, बैसाख और माघ के महीने में इस व्रत की शुरुआत कर सकते हैं। इस माह को शुभ माना जाता है।
एकादशी के दिन कथा पढ़ना शुभ माना जाता है। इस दिन कथा पढ़ने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, मनोकामनाएं भी पूरी होती है।
एकादशी के दिन भगवान विष्णु को केले का भोग लगाना चाहिए, क्योंकि विष्णु जी को पीला रंग बेहद पसंद है। ऐसा माना जाता है पके हुए केले का भोग लगाने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
ऐसे एकादशी व्रत पहली बार शुरू करे सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM