वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के मुख्य द्वार पर हल्दी के पानी का छिड़काव करना शुभ होता है। सुबह के समय ऐसा नियमित करने का सकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ता है।
सुबह के समय पानी में हल्दी मिलाकर घर के मुख्य द्वार पर छिड़काव करें। इससे घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाएगी।
जिन लोगों के घर में क्लेश का माहौल रहता है उन्हें रोजाना हल्दी के पानी का छिड़काव करना चाहिए। ऐसा 1 महीने तक करने से घर के अंदर सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
बुरी नजर से परेशान रहने वालों के लिए भी यह उपाय कारगर साबित होगा। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि मुख्य द्वार पर हल्दी पानी का छिड़कने से नजर दोष से मुक्ति मिल जाती है।
घर में वास्तु दोष पैदा होने से परिवार की सुख-शांति भंग हो जाती है। वास्तु शास्त्र में इस दोष से छुटकारा पाने के लिए हल्दी पानी का छिड़काव करने की सलाह दी गई है।
हल्दी के पानी का मेन गेट पर नियमित तौर पर छिड़काव करेंगे तो धन-धान्य की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही, आर्थिक मामलों में सफलता हासिल होगी।
अगर करियर में कोई बड़ी अड़चन बार-बार आ रही है तो नियमित तौर पर हल्दी के पानी का छिड़काव करें। इससे आपकी समस्या आसानी से दूर हो जाएगी।
इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।
मेन गेट पर हल्दी के पानी का छिड़काव करने के फायदों को लेकर यहां हमने बात की। इस तरह ककी अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ