मेडिटेशन करते समय मन में गैर जरूरी विचारों का आना आम बात है, लेकिन ऐसा हमेशा हो तो समस्या हो सकती है। चलिए जानते हैं कि ध्यान करने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
ध्यान करने के लिए सबसे पहले किसी शांत जगह का चयन करें। एकांत वाली जगह पर बैठकर मेडिटेशन करेंगे तो फोकस करने में ज्यादा मदद मिलेगी।
मेडिटेशन करने के दौरान आरामदायक स्थिति में बैठें। माना जाता है कि गलत पोस्चर में बैठने से भी ध्यान करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
मेडिटेशन करने के दौरान आंखें बंद करके गहरी सांस लें। इस तरह से ध्यान करेंगे तो मन शांत रहेगा और गैर जरूरी विचारों से बचाव होगा।
मेडिटेशन के दौरान सांस पर ध्यान केंद्रित करें। जब आप सांस पर ध्यान देंगे तो दिमाग शांत रहेगा और मन भटकने की संभावना भी कम हो जाएगी।
मेडिटेशन करने के बाद आंखें धीरे-धीरे खोलें। माना जाता है कि इस तरह से ध्यान करना मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित होता है।
ध्यान करने की इस प्रक्रिया को 5 मिनट तक करें। फिटनेस एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इस प्रक्रिया के तहत ध्यान करना ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
ध्यान का नियमित अभ्यास करें और धीरे-धीरे मेडिटेशन करने के समय को बढ़ाते जाएं। ऐसा करने से आपका मन नियंत्रित रहेगा।