बच्चों को कोई भी बात समझाने के लिए प्यार का रास्ता अपनाना चाहिए। हालांकि, कई बार बच्चे बात समझने की जगह बहस करने लग जाते हैं।
माता-पिता को अक्सर बच्चों के बहस करने वाले स्वभाव का सामना करना पड़ता है। आज बात कर रहे हैं कि ऐसी स्थिति में बच्चों को कैसे डील करना चाहिए।
अगर आप बच्चों को कोई बात समझाना चाहते हैं तो कोशिश करें कि आप अपनी बात प्यार से बोलें। ऐसा करने से बच्चा आपकी बात समझ सकता है।
कई बार जरूरी हो जाता है कि आपको अपने बच्चों की बात भी सुननी चाहिए। अगर बच्चे कुछ बोल रहे हैं तो उन्हें डांट कर चुप न कराएं।
ज्यादातर बच्चे सही और गलत के बीच अंतर नहीं कर पाते हैं। बच्चों की जिद के पीछे आपको बताना चाहिए कि उनके लिए सही क्या है।
ज्यादातर बच्चे सही और गलत के बीच अंतर नहीं कर पाते हैं। बच्चों की जिद के पीछे आपको बताना चाहिए कि उनके लिए सही क्या है।
बच्चे के साथ बहस करने की गलती न करें। तर्क के साथ बच्चों को समझाने की कोशिश करें और बहस को बातचीत में बदल दें।
एक जिद्दी बच्चे को हैंडल करने के लिए जरूरी है कि उसे ऑप्शन दें। ऐसा करने से बच्चे को लगेगा कि उसका खुद भी अपनी लाइफ पर कंट्रोल है।
अगर आपके बच्चे ज्यादा बहस करते हैं तो उनका दिमाग शांत करना जरूरी है। इसके लिए बच्चों को एक्सरसाइज करने की सलाह दें।