लो कैलोरी फूड्स का सेवन करने से वजन पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइए जानते है वजन घटाने के लिए किन फूड्स का सेवन करना चाहिए?
मोटापा से आज के जमाने में ज्यादातर लोग परेशान रहते है। आज हम आपको बताएंगे ऐसी हेल्दी डाइट के बारे में वजन कंट्रोल करने में बेहद फायदेमंद हो सकती हैं।
योगर्ट में अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। शुगर क्रेविंग को कंट्रोल करने में भी दही बेहद लाभकारी मानी जाती है। यह एक लो कैलोरी फूड है।
सेब का नियमित रूप से सेवन करने से वजन कंट्रोल में रहता है। यह भी एक लो कैलोरी फूड है जो वजन घटाने में बेहद मददगार साबित होता है।
पॉपकॉर्न में होल ग्रेन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह एक लो कैलोरी और हाई फाइबर फूड है। 8 ग्राम के एक कप पॉपकॉर्न में लगभग 31 कैलोरी होती है। इसमें डाइट्री फाइबर भी पाया जाता है।
वजन घटाने में भी ओट्स बेहद फायदेमंद होता है। ½ कप ओट्स में 150 के आसपास कैलोरी पायी जाती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ रखता है।
गर्मियों के महीने में खीरे का भरपूर सेवन किया जाता है। यह बॉडी को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ वजन कम करने में बेहद लाभकारी होता है।
अंडे का सेवन वजन घटाने में बेहद मददगार होता है। भरपूर प्रोटीन के साथ-साथ यह एक लो-कैलोरी फूड होता है। नाश्ते में इसका सेवन करने से लंबे समय के लिए पेट भरा-भरा महसूस होता है।