आंखों से लगातार पानी आने पर करें ये काम


By Prakhar Pandey10, Jun 2023 08:03 AMnaidunia.com

पानी

आंखों से लगातार पानी आने की वजह आंख में कचरा या गंदगी भी हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे आंखों से पानी आने पर आपको क्या करना चाहिए।

आंखों का गुलाबी होना

पिंक आई की समस्या में आंखें गुलाबी हो जाती हैं और उनमें खुजली और जलन भी होने लगती हैं। इसे आई ड्रॉप और घरेलू नुस्खों से भी ठीक किया जा सकता हैं।

बर्फ

लगातार आंखों से पानी आ रहा हैं तो बर्फ को रुमाल में लपेटकर आंख के आसपास और आईलिड पर लगाए। सुबह-शाम यह करने से आपको जल्द आराम मिलेगा।

आलू

आंखों से पानी आने की समस्या पर आलू के स्लाइस को काटकर फ्रिज में रख दें। फिर ठंडा होने के बाद 15 मिनट के लिए अपनी आंखों पर रखें। ऐसा करने से आपको हफ्ते भर के अंदर आराम मिलेगा।

सिंकाई

कई बार आंखों से पानी आने के अलावा जलन और खुजली की समस्या भी होती है, ऐसे में गुनगुने पानी में एक चुटकी नमक डालकर कॉटन से आंखों की सिकाई शुरू कर दें।

टी बैग

टी बैग को ठंडे पानी में भिगोकर निचोड़ने के बाद 15 से 20 मिनट के लिए आंखों पर रखें। ऐसा करने से आप आंखों की जलन, खुजली और पानी आने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

सूखे धनिया के बीज

सूखे धनिया के बीज को उबालकर ठंडा हो जाने पर इससे आंखों को धोएं। ऐसा करने से आंखों में पानी आने की समस्या दूर हो जाएगी।

परामर्श

घरेलू नुस्खों से आराम न मिलें या आंखों की समस्या गंभीर हो तो आंखों के डॉक्टर अवश्य परामर्श कर लें। स्टोरी में लिखी बातें केवल सुझाव हैं इसका पालन करने से पहले चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

भोजन में जितना ज्यादा फाइबर, उतनी अच्छी सेहत