लूज मोशन से हैं परेशान, करें ये उपाय


By Prakhar Pandey19, Mar 2023 04:29 PMnaidunia.com

दस्त

अगर आपको भी आए दिन दस्त की समस्याएं आती हैं तो इन उपायों से आपको काफी आराम मिलने वाला हैं।

लूज मोशन

लूज मोशन से आपको कई परेशानियां आ सकती हैं, इसकी वजह से शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती और शरीर में कमजोरी भी महसूस होते हैं।

प्रकार

दस्त या लूज मोशन दो प्रकार के होते हैं पहला एक्यूट डायरिया होता हैं जो 1-2 दिन तक रहता है। वहीं दूसरा क्रोनिक डायरिया है, जो 2 से ज्यादा दिनों तक भी रहता है।

उपाय

इस समस्या को आप दही के उपयोग से भी ठीक कर सकते हैं।आंतों को हेल्दी रखने के लिए दही बैड बैक्टीरिया से लड़ने में कारगर है इसमें लैक्टोबैसिलस पाए जाते हैं। दही दस्त की वजह वाले कीटाणुओं को खत्म करती हैं।

केला

केले के सेवन से लूज मोशन में होने वाली शरीर के अंदर इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी दूर होती हैं। इसमें मौजूद पोटेशियम इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को मेंटेन करने का काम करता।

नींबू का रस

गर्मियों में सामान्य पानी में और ठंड में गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पिए। ऐसा दिन में 2-3 बार करने से दस्त में राहत मिलती है और आंतों की सफाई भी हो जाती हैं।

अदरक

अदरक में एंटीबैक्टीरियल और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं जिससे पाचन को संक्रमित करने वाले बैक्टीरिया में राहत मिलती हैं। लूज मोशन में अदरक के सेवन से पेट को आराम मिलता हैं।

नमक-चीनी

लूज मोशन होने पर पानी की कमी को पूरा करने लिए नमक चीनी का घोल काफी पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता हैं। पानी को उबालकर, हल्का ठंडा होने पर चीनी और नमक को बराबर मिलाकर पी लें।

जीरा पानी और नारियल पानी

एक लीटर पानी में 1 चम्मच जीरा डालकर अच्छे से उबाल लें और ठंडा होने पर इसे पिएं आपको काफी लाभ महसूस होगा। नारियल पानी पीना भी लूज मोशन में फायदेमंद रहता हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ

आपकी ये गलतियां और आदतें बढ़ा सकती हैं तेजी से मोटापा