गर्मी आते ही पेट की परेशानियां बढ़ने लगती हैं। कुछ लोगों को कम खाना खाने के बावजूद अपच, एसिडिटी जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती हैं।
ऐसे में पेट की गर्मी शांत करने के लिए ठंडी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। पेट की गर्मी शांत करने के लिए कुछ पत्तियों का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
पुदीने की पत्तियां चबाने से पेट की गर्मी शांत होने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद मेथौल गुण आपके पेट के हीट को कम करता है और ठंडक देता है।
गर्मी के दिनों में जामुन मार्केट में आसानी से मिलता है। लेकिन इसकी पत्तियां काफी कारगर होती हैं। जामुन की पत्तियां चबाने से सेहत लाभ मिलते हैं।
पेट की गर्मी को शांत करने के लिए तुलसी की पत्तियां भी सही साबित हो सकती है। तुलसी में मौजूद गुण आपके पेट को ठंडक पहुंचाता है।
नीम के पत्ते में गुणों का भंडार होता है। यदि आप पेट की गर्मी से निजात पाना चाहते हैं तो नीम का पत्ता चबा सकते हैं। यह स्किन के लिए भी बेहतर होता है।
मसालों के रूप में तेज पत्ता का इस्तेमाल किया जाता है। यह पेट की गर्मी शांत करने में भी मददगार है। साथ ही यह वेट लॉस में भी मदद करता है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।