गर्मियों के लिए बेस्ट हैं ये ब्रेकफास्ट ऑप्शन्स


By Ekta Sharma16, Apr 2024 06:14 PMnaidunia.com

गर्मियों में ब्रेकफास्ट

गर्मी का मौसम आ चुका है, ऐसे में कुछ भी हैवी खाने का मन नहीं करता। तेल मसाला वाला खाना खाने से पेट से जुड़ी तकलीफें होने लगती हैं।

हेल्दी एंड टेस्टी ऑप्शन्स

ऐसे में फर्मेंटेड फूड्स को अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। वे हैवी भी नहीं होते और इनमें प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं।

ढोकला

ढोकला बेसन और चावल के बैटर को फर्मेंट करके बनाया जाता है। इस गुजराती डिश को आप बड़ी आसानी से सुबह नाश्ते के लिए बना सकते हैं।

इडली

इडली ब्रेकफास्ट के लिए बेहद शानदार विकल्प साबित हो सकती है। इसका बैटर मार्केट से भी खरीद सकते हैं और चाहें तो एक दिन पहले रात को बनाकर रख सकते हैं।

अप्पम

अप्पम खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। इसे भी चावल, नारियल और यीस्ट की मदद से बनाया जाता है, जिसके कारण यह फर्मेंटेड होता है।

डोसा

साउथ इंडियन रेसिपीज में डोसा कई लोगों का पसंदीदा होता है। इसे बनाने के लिए चावल और उड़द की दाल का पेस्ट बनाकर उसे फर्मेंट होने के लिए छोड़ दिया जाता है।

चीज सैंडविच

चीज फर्मेंटेड होता है, जिस कारण इसमें प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं। इसे अलग-अलग डिशेज में शामिल किया जा सकता है, लेकिन ब्रेकफास्ट के लिए आप इसे सैंडविच के साथ खा सकते हैं।

वजन बढ़ाने के लिए बच्चों को खिलाएं केवल ये 2 फल