दांतों का दर्द कई बार लोगों को बहुत परेशान करता है। यह दर्द केवल दांतों तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि जिस तरफ दांतों में दर्द होता है, उस तरफ सिर और कान में भी दर्द होता है।
दांत के दर्द से राहत पाने के लिए डेटल की सलाह लेना जरूरी है, लेकिन दर्द अगर रात को हो तो ऐसे समय में कुछ उपायों को कर इस दर्द से राहत मिल सकता है।
दांतों के दर्द से राहत पाने के लिए 1 लौंग को धीरे-धीरे चबाएं। कुछ समय के लिए इसे दर्द वाली जगह पर दबाकर रखें। लौंग में मौजूद यूजेनॉल सूजन को कम करता है।
अगर आपके पास लौंग का तेल है तो उसे रूई की मदद से सीधे दांत में जहां दर्द है, वहां लगाएं। इससे तुरंत राहत मिलती है।
रात के समय दांतों में दर्द होने पर गर्म पानी में नमक डालकर उससे गरारे करें। ऐसा करने से संक्रमण कम और दर्द से राहत मिलता है।
दांतों में दर्द होने पर रात को लहसुन का कूटकर दर्द वाली जगह पर रखने से आराम मिलता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करते हैं।
दांतों में दर्द होने पर कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लपेटकर उसे गले के बाहरी हिस्से की सिकाई करें। इससे सूजन कम होता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। आप इसके लिए विशेषज्ञों की सलाह ले सकते हैं।
इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com