आंखों से लगातार पानी गिरने पर इन तरीकों को अपनाएं


By Prakhar Pandey2023-04-27, 12:39 ISTnaidunia.com

आंख से पानी

आंखों से पानी आने की समस्या आम हैं। अक्सर लोगों को वक्त बेवक्त आंखों से पानी आने लगता हैं। आइए जानते हैं इससे राहत पाने के तरीकें।

समस्या से छुटकारा

आंख में पानी आने की समस्या की वजह आंख कमजोर होना, ब्लॉकेज और कॉर्न‍िया की बीमारी भी हो सकती हैं। लंबे वक्त तक स्क्रीन पर काम करते रहने से भी आंखों की समस्या हो सकती हैं।

बर्फ

बर्फ को साफ रुमाल में लपेटकर आंख के आसपास और आईलिड पर लगाएं और यह तरीका सुबह शाम दोहराने से आपकी आंखों को आराम मिलेगा और पानी आने की समस्या से छुटकारा भी।

त्रिफला

आंखों में पानी आने की समस्या को दूर करने के लिए दिन में दो बार त्रिफला के पानी से आंख धाएं। ऐसा करने से भी आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

सूखे धनिया के बीज

आंखों में पानी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए धनिया के सूखे बीज को उबालकर ठंडा कर लें और इसके पानी से आंखों को धो लें। ऐसा करने से आपको आंखों में पानी की समस्या दूर होंगी।

कच्चा आलू

कच्चे आलू में एस्ट्रिंजेंट पाया जाता हैं जो इस समस्या के खिलाफ काफी कारगर होता हैं। आलू को काटकर फ्रिज में रख दे और कुछ समय बाद उसके ठंडे स्लाइस को अपनी आंखों पर 15-20 मिनट के लिए 2-3 दिन रखें।

गर्म पानी

आंखों में खुजली और जलन होने की समस्या से निजात पाने के लिए गर्म पानी में चुटकी भर नमक डालकर उसमें कॉटन भिगोकर आंखों की सिकाई करें। यह उपाय भी आपके लिए उपयोगी साबित होगा।

गुलाब जल

गुलाब जल को कॉटन में डालकर आंखों पर लगाने से पानी आने की समस्या खत्म होगी। गुलाब जल आंखों को ठंडक देने का काम करता हैं। गंभीर परिस्थितियों में डॉक्टर से परामर्श करके ही आगे बढ़े।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ

जब हो पेट में दर्द तो राहत पाने अपनाएं ये घरेलू नुस्खे