ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा का विशेष स्थान है। चंद्रदेव को मन और सुंदरता का कारक माना जाता है। कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होने से जीवन में खुशहाली आती है।
वहीं, कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर होने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा मन भी अस्थिर रहता है।
ऐसे में चंद्रमा को मजबूत करना चाहते हैं तो कुछ उपायों का पालन कर सकते हैं। इन उपायों को करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।
कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करने के लिए सोमवार के दिन सफेद वस्त्रों को धारण करें। यह उपाय करने से चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।
कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करने के लिए सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करें और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। यह उपाय दूर करने से चंद्र दोष दूर होता है।
वहीं, सोमवार के दिन व्रत का पालन भी कर सकते हैं और चंद्रमा को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्राय नम:’ का जाप करें।
कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर है तो इसे मजबूत करने के लिए सफेद मोती की माला धारण कर सकते हैं। इसके अलावा चांदी का कड़ा भी धारण कर सकते हैं।
कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करने के लिए देर रात में नहीं जागना चाहिए। देर रात तक जागने से चंद्र दोष लगता है।
कुंडली में चंद्र देव की स्थिति मजबूत करने के लिए ये उपाय कर सकते हैं। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com