बुध ग्रह को कैसे बलवान करें?


By Ayushi Singh28, Mar 2025 10:54 AMnaidunia.com

कुंडली में ग्रह कमजोर होने के कारण कई परेशानियां बढ़ने लगती है और इसका प्रभाव सीधे जीवन पर पड़ता है। आइए जानते हैं कि बुध ग्रह को कैसे बलवान करें-

हरी मूंग का दान करें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में बुध को मजबूत करने के लिए हरी मूंग का दान करना चाहिए। ऐसा करने से शुभ परिणाम मिलते हैं।

गौ माता को चारा खिलाएं

कहा जाता है कि बुध को मजबूत करने के लिए गौ माता को हरा चारा खिलाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में शुभ परिणाम मिलता है और गौ माता की कृपा प्राप्त होती है।

तुलसी का पौधा लगाएं

घर में तुलसी का पौधा  लगाना शुभ होता है और ऐसा करने से कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होता है। साथ ही, शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

किन्नर को हरी वस्तु दान करें

बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए किन्नर को हरी वस्तु दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव होते हैं।

मंत्रों का जाप करें

कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए बुध 'ओम बुं बुधाय नमः'  मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है और तनाव दूर होता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

बुध ग्रह को ऐसे बलवान करें। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

आंखों का आकार आपके बारे में क्या कहता है?