मानसून के मौसम में जोड़ों का दर्द काफी परेशान करता हैं जिसके चलते आपको अपनी रोजमर्रा के काम करने में परेशानी होती हैं। आइए जानते हैं कैसे रखें मानसून के मौसम में जोड़ो का ख्याल।
शरीर के अंदर कई सारे महत्वपूर्ण अंग होते हैं, लेकिन शरीर को रोज संचालित करने के लिए जरूरी होता हैं जोड़ मजबूत हो। जोड़ों के दर्द में मेथी समेत अन्य चीजों का सेवन करना चाहिए।
1 चम्मच अदरक को पानी में उबालकर पीने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता हैं। अदरक या सोंठ का पानी लिवर के लिए भी बेहद फायदेमंद होता हैं।
हल्दी मांसपेशियों की बीमारी, गठिया समेत अन्य हड्डी से जुड़ी समस्याओं के खिलाफ रामबाण इलाज मानी जाती हैं। हल्दी वाला दूध पीने से भी हड्डियां मजबूत होती हैं।
जोड़ो के दर्द से आप परेशान हैं तो अपने खानपान में सब्जी में हींग का उपयोग शुरू कर दें। हींग का उपयोग पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने के लिए भी किया जाता हैं।
मानसून के मौसम में हड्डियों के दर्द से आराम पाने के लिए आप आयुर्वेदिक औषधियों का भी सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेदिक औषधियां शरीर को काफी फायदा पहुंचाती हैं।
मॉनसून में लोग तला-भुना खाने का काफी शौक रखते हैं, लेकिन यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता हैं। जरूरी हैं कि आप मानसून के मौसम में हेल्दी और पौष्टिक चीजों का सेवन करें।
खानपान के साथ-साथ एक्सरसाइज भी जरूरी हैं, जिससे आपके जोड़ एक्टिव रह सके और आपके रोजमर्रा के काम के लिए आपको सपोर्ट कर सकें। गंभीर परिस्थितियों में डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।