बंद नाक को चुटकियों में खोलेंगी किचन में रखी ये 3 चीजें


By Ram Janam Chauhan19, Jan 2025 02:41 PMnaidunia.com

अक्सर नाक बंद होने सांस लेने मे परेशानी होती है। ऐसे में किचन में मौजूद इन 3 चीजों का इस्तेमाल करने से बंद नाक की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकता है।

बंद नाक के लिए कपूर

कपूर की महक के कारण बंद नाक को खोलने में मदद मिल सकती है। इसलिए, बंद नाक की समस्या से छुटकारे के लिए इसका इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।

बंद नाक के लिए अजवाइन

अजवाइन में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व बंद नाक की समस्या को दूर करने में सहायक है। साथ, ही सूजन कम करने में कारगर है।

बंद नाक के लिए मेंथॉल

मेंथॉल की खुशबू की वजह से नाक के म्यूकस को पतला करने में मदद मिलती है, जिस वजह से सांस लेने में आसानी हो सकती है।

अजवाइन, मेंथॉल और कपूर कैसे इस्तेमाल करें

अजवाइन, मेंथॉल और कपूर इस्तेमाल करने के लिए इन तीनों को एक कपड़े की पोटली बनाकर बांधे और फिर इसे सूंघे।

कब इस्तेमाल करें

अगर आपको बंद नाक की समस्या महसूस होने पर इस्तेमाल करें। बिना वजह इस्तेमाल करने पर स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर आपको कपूर, अजवाइन, मेंथॉल से किसी तरह की समस्या या एलर्जी की शिकायत है, तो इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

मोतियों जैसी चमकेगी बत्तीसी, फिटकरी के साथ यह 1 चीज लगाएं