एलोवेरा का चेहरे पर ऐसे करें इस्तेमाल, चमक उठेगी त्वचा


By Sahil14, Sep 2023 06:50 PMnaidunia.com

एलोवेरा

एलोवेरा का इस्तेमाल स्किन केयर के तौर पर भी किया जाता है। इस पौधे में मौजूद औषधीय गुण त्वचा को चमकाने में असरदार होते है।

स्किन केयर के लिए एलोवेरा

एलोवेरा जेल का प्रयोग चेहरे को चमकदार बनाने के लिए आमतौर पर लड़कियां करती हैं। आज बात कर रहे हैं कि किस तरीके से चेहरे पर एलोवेरा अप्लाई करने से ज्यादा फायदा मिलेगा।

एलोवेरा और हल्दी

स्किन के लिए हल्दी को भी फायदेमंद माना जाता है। अगर एलोवेरा में हल्दी को मिलाकर चेहरे पर लगाया जाए तो आपको डबल फायदा मिलेगा।

अप्लाई करने का तरीका

हल्दी और एलोवेरा को चेहरे पर लगाने के लिए इन दोनों का मिश्रण बना लें। एलोवेरा जैल में चुटकी भर हल्दी मिलाएं और चेहरे पर अप्लाई कर लें।

एलोवेरा और गुलाब जल

आमतौर पर लोग गुलाब जल को रात के समय चेहरे पर लगाते हैं। हालांकि, इसके असर को बढ़ाने के लिए आप एलोवेरा के साथ भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।

एलोवेरा और गुलाब जल

आमतौर पर लोग गुलाब जल को रात के समय चेहरे पर लगाते हैं। हालांकि, इसके असर को बढ़ाने के लिए आप एलोवेरा के साथ भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।

ड्राई स्किन की परेशानी

ड्राई स्किन की परेशानी को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल में गुलाबजल की कुछ बूंदे मिला लें। इसे चेहरे पर अप्लाई करने से काफी फायदा मिलेगा।

एलोवेरा मास्क

अगर आप स्किन का ज्यादा अच्छे से ध्यान रखना चाहते हैं तो इसके लिए एलोवेरा का फेस मास्क भी लगा सकते हैं। इसे भी आप घर में ही तैयार कर सकते हैं।

एलोवेरा फेस मास्क की विधि

एलोवेरा फेस मास्क तैयार करने के लिए एक कटोरी में एलोवेरा जैल लें और उसमें थोड़ा शहद डाल दें। इस पेस्ट को तैयार करने के बाद चेहरे पर अप्लाई करें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नाश्ते में ट्राई करें हेल्दी और टेस्टी चना दाल कबाब