आज के समय में बालों के झड़ने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद भी कई बार कुछ फर्क नहीं दिखता।
अगर आप भी बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं, तो आज हम इस लेख में आपको एलोवेरा के कुछ ऐसे इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बताएंगे, जिससे आपके बाल घने हो जाएंगे।
बालों को घना करने के लिए एलोवेरा जेल और नारियल तेल का हेयर मास्क टाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच नारियल तेल मिलाना है। अब इसे स्कैल्प और बालों में लगाएं। फिर 30-40 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।
इस हेयर मास्क को लगाने से बालों का झड़ना कम होता है। यह बालों को गहराई से पोषण देता है, हेयर फॉल को कम करता है और बालों को घना बनाता है।
बालों को घना करने के लिए 2 चम्मच मेथी दाने को रातभर भिगोकर पीस लें। अब इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं। फिर एक घंटे बाद पानी से धो लें।
इस पेस्ट को बालों में लगाने से स्कैल्प हेल्दी बनता है। यह बालों को घना और मजबूत करता है। इस पेस्ट को आप सप्ताह में एक बार लगा सकते हैं।
बालों को घना करने के लिए 1 चम्मच एलोवेरा में 2 चम्मच प्याज का रस मिलाएं। इसे बालों पर अच्छी तरह से लगाएं। फिर 30 मिनट बाल बालों को धो लें।
यह नए बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com