गर्मी के मौसम में आम पन्ना पीना काफी फायदेमंद साबित होता है। इसे पीने से गर्मियों में होने वाली कई समस्याएं से बचा भी जा सकता है।
आम पन्ना सही समय पर पीने से तबीयत पर कोई खराब असर नहीं पड़ता है। आइए जानते हैं कि आम पन्ना किस समय पीना चाहिए?
आम पन्ना पीने का सही समय नाश्ते का माना जाता है। नाश्ते के समय आम पन्ना पीने से किसी तरह को नुकसान नहीं होगा।
अगर आप नाश्ते में आप पन्ना नहीं पीना चाहते हैं, तो दोपहर में लंच करने के 20 मिनट बाद पी सकते हैं। 1 समय में 1 गिलास तक ही पिएं।
गर्मियों में आम पन्ना पीना इसलिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। ठंडी चीजें इस मौसम के लिए अच्छी मानी जाती है।
इसे पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। जैसे कि- लू से बचाए, खून की कमी से बचाए, पाचन संबंधी समस्याएं दूर और इम्यूनिटी मजबूत होती है।
आम पन्ना पीने का सही समय नाश्ता और लंच होता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ