गुर्दे की पथरी में जौ का पानी कैसे इस्तेमाल करें?


By Ram Janam Chauhan08, May 2025 03:14 PMnaidunia.com

गलत खान-पान और खराब जीवनशैली के कारण लोगों में पथरी की समस्या बढ़ते जा रही है। ऐसे में अगर आप इस चीज का सेवन करते हैं, तो गुर्दे की पथरी से राहत मिल सकती है।

जौ करें सेवन

जौ साबुत अनाज है, जो फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन बी से भरपूर होता है। साथ ही, यह शरीर को ऊर्जा देने में मददगार हो सकता है।

जौ का पानी कैसे बनाएं

इसे तैयार करने के लिए एक कप जौ लें, इसके बाद 4 कप पानी डालें और जब यह आधा रह जाए, तो इसे छानकर सेवन करें।

पथरी में फायदेमंद

अगर आप जौ का पानी सेवन करते हैं, तो इससे यूरिनरी ट्रैक्ट को साफ करने में मदद मिल सकती है।

कितनी बार पिएं जौ का पानी

सुबह के समय खाली पेट जौ का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। इसे दिन में एक या दो बार पीना सही हो सकता है।

जौ के अन्य फायदे

जौ का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम, वेट लॉस करने और पाचन शक्ति मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको जौ के पानी से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

शरीर में नहीं होगी पानी की कमी, खाएं ये छोटा सा लाल फल