इलायची का ऐसे करें इस्तेमाल, दूर होगी पेट की गर्मी


By Sahil31, Aug 2023 10:14 AMnaidunia.com

इलायची

इलायची सभी के किचन में मौजूद होती है। ज्यादातर लोग मेहमानों को भी लौंग-इलायची सर्व करते हैं। इसके अलावा, माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी इसका इस्तेमाल होता है।

औषधीय गुण

इलायची औषधीय गुणों से भरपूर होती है। पेट की बढ़ती गर्मी को शांत करने से लेकर शरीर के लिए इलायची कई मायनों में फायदेमंद है।

सेहत से जुड़े फायदे

आज बात कर रहे हैं कि इलायची खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं। साथ ही, इसका सेवन किस तरीके से करना चाहिए।

पेट संबंधी परेशानी

पेट में गर्मी बढ़ने की समस्या के लिए भी इलायची का सेवन किया जाता है। इलायची में मौजूद तत्व पाचन संबंधी समस्याओं से भी आपको राहत दिलाते हैं।

ब्लड प्रेशर

ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी इलायची के चमत्कारी लाभ मिलते हैं। अगर इसका नियमित सेवन किया जाता है तो ब्लड प्रेशर को घटाने में मदद मिलती है।

ब्लड प्रेशर

ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी इलायची के चमत्कारी लाभ मिलते हैं। अगर इसका नियमित सेवन किया जाता है तो ब्लड प्रेशर को घटाने में मदद मिलती है।

इंफेक्शन

मौसम में बदलाव के दौरान शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इलायची के एंटी-बैक्टीरियल गुण संक्रमण से लड़ने में आपकी मदद करते हैं।

सूजन होगी दूर

बेहद कम लोग जानते हैं कि इलायची में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में आने वाली सूजन को दूर करने का काम करते हैं।

इस्तेमाल करने के तरीके

आमतौर पर लोग इलायची को छिलके सहित खा जाते हैं। इसके अलावा, इलायची का पाउडर बनाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

इलायची का पानी

इलाचयी का पानी भी पीना भी फायदेमंद होता है। इलायची के पानी में कई प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता पाई जाती है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तुरंत दूर होगा आलस, बस करें ये काम